Classic ASP Part-1 Introduction and Features

Classic ASP Introduction

नमस्ते दोस्तों 🙏

इस लेख में हम क्लासिक ASP के बारे में समझेंगे। वर्तमान तकनीकी युग में डॉट नेट टेक्नोलॉजी के अंतर्गत ASP.NET MVC और ASP.NET Core जैसे टेक्नोलॉजी का प्रयोग होता है जबकि एक जमाना था जब ASP टेक्नोलॉजी का उपयोग वेबसाइट बनाने में बहुत ज्यादा होता था। आज भी क्लासिक ASP की बहुत सारी चीजे समझने लायक है। ASP पेज इंटरप्रेट किया जाता है जबकि asp.net के अंतर्गत वेब पेज का कंपाइलेशन होता है, हम इन सब चीजों को आगे देखेंगे, पहले हम ASP को समझते हैं।

इस लेख में हम क्लासिक ASP - एक्टिव सर्वर पेज के बारे में समझेंगे कि एक्टिव सर्वर पेज वास्तव में कैसे काम करता है। एक्टिव सर्वर पेज एक आम एचटीएमएल पेज ही होता है लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त विशेषताएं होती है जिन विशेषताओं के कारण यह आम एचटीएमएल से कुछ ज्यादा है और इसका फ़ाइल एक्सटेंशन .asp होता है न कि .html अथवा .htm

ASP की विशेषताएं

ASP के अंतर्गत तीन मुख्य विशेषताएं हैं, जो इस प्रकार है:

1) Server side scripts: ASP के भीतर सर्वर साइड स्क्रिप्ट होता है जो वेब सर्वर के भीतर रन होता है। इस कारण गत्यात्मक वेबपेज (dynamic webpage) बनाना सम्भव हो पाता है

2) Built-in Objects: ASP के भीतर कुछ बने बनाए ऑब्जेक्ट्स होते हैं जिन ऑब्जेक्ट्स का उपयोग कर हम विभिन्न प्रकार के इंफॉर्मेशन को एकत्र कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Request रिक्वेस्ट ऑब्जेक्ट का उपयोग कर हम यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि यूजर ने जब एचटीएमएल फॉर्म को पोस्ट किया तो उसमें क्या-क्या इंफॉर्मेशन भेजा है। 

3) Components: ASP के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त कॉम्पोनेंट्स होते हैं जिन कॉम्पोनेंट्स की वजह से ASP की उपयोगिता बढ़ जाती है। हम थर्ड पार्टी कंपोनेंट्स भी उपयोग कर सकते हैं अथवा हम अपना खुद भी कंपोनेंट्स बना सकते हैं। इस तरीके से ASP की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कम्पोनेंट क्या होता है इसके बारे में हम आगे देखेंगे।

ASP शब्द का निहितार्थ

आइए समझते हैं कि ASP शब्द का क्या निहित अर्थ है। देखिए, एक्टिव सर्वर का मतलब निकलता है कि सर्वर एक्टिव है। एक्टिव से तात्पर्य यह है कि सर्वर डायनेमिक कंटेंट बना सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि एचटीएमएल फाइल का कंटेंट/सामग्री प्रोग्रामेटिकली तैयार होगा ना कि वह स्टैटिक एचटीएमएल पेज होगा।

एक्टिव सर्वर पेज का मतलब है कि सर्वर के एक्टिव होने के कारण asp पेज एचटीएमएल पेज में डायनेमिक रूप से रूपांतरित हो जाए।

अगर स्टैटिक एचटीएमएल पेज भेजना हो तो उसके लिए एक सर्वर को एक्टिव होने की जरूरत नहीं है, उसे कुछ ज्यादा नहीं करना है बस उसे अपने ड्राइव से वांछित स्टैटिक फाइल को सर्च कर निकालना है और ब्राउज़र को भेज देना है जबकि डायनेमिक एचटीएमएल पेज के केस में वेब सर्वर को कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ता है जिसकी वजह से उसकी एक्टिविटी बढ़ जाती है। यही कारण है कि हम ASP सम्बंधित सर्वर को एक्टिव सर्वर कहते हैं। जब इस तरह के गत्यात्मक पेज को वेब सर्वर क्लाइंट को भेजता है तो ऐसे पेज को एक्टिव सर्वर पेज कहते हैं।

ASP का वेबसर्वर

आमतौर ASP के अंतर्गत IIS आईआईएस वेबसर्वर का उपयोग किया जाता है परंतु यह कोई जरूरत नहीं है कि हम आईआईएस वेब सर्वर का ही उपयोग करें, हम किसी अन्य वेब सर्वर का भी उपयोग करके ASP वेब एप्लीकेशन को बना सकते हैं।


Next Post: Classic ASP Part-2 HTML Vs ASP Pages

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Differences between in-process and out-of-process hosting models

Web Fundamental Concepts in Hindi for Beginners - FAQs with their Answers Part-1

Introduction to ASP.NET Core and Web Frameworks